लुट की योजना को बिफल करने वाले बहादुर बैंक कर्मि को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्या सम्मानित

City: Dhanbad | Date: 26/10/2018
1264

धनबाद :- गुरुवार को टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया में बैंक ऑफ इंडिया में हुए डकैती के प्रयास को अपने सूझबुझ एवं तत्परता से विफल करने वाले बहादुर बैंक कर्मियों को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मनोज रतन चोथे एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आशुतोष शेखर द्वारा बैंक के संग्रामडीह शाखा में जाकर सम्मानित किया गया।गुरुवार को टुंडी थाना के लोदरिया मोड़ के पास बैंक ऑफ इण्डिया में बैंक कर्मियों की तत्परता से डकैती की योजना विफल हो गई थी। इस कांड में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधीयों को हथियार सहित गिरफ्तार किया था। 

अपराधी बैंक के गार्ड के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। गार्ड ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत साइरन बजा दिया। साइरन बजने के कारण अपराधी घबरा गए और भागने लगे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान तीन अपराधी पुलिस के जवान को धक्का देकर भागने लगे। लेकिन दूसरे चेकपाइंट पर 2 अपराधी पिस्टल के साथ पकड़े गए।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026