धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान सैनिक किड्स का उद्घाटन

City: Dhanbad | Date: 26/10/2018
1191

समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला धनबाद सरायढेला लोहार कुली के बच्चों के लिए नई सौगात समाधान द्वारा बच्चों के लिए एक और नई प्ले स्कूल की शुरुआत की गई।जिसका नाम समाधान सैनिक किड्स रखी गई है।समाधान सैनिक किड्स का उद्घाटन धनबाद एसएसपी मनोज रतन चौथे और सिटी एसपी पियूष  पांडे द्वारा किया गया ।मौके पर अन्य अतिथि के रूप में विजय झा, रमेश रीटोलिया, प्रदीप सिंह, छोटी सिंह ,रामा सिन्हा, नीरज पाठक, बिंदी पाठक ,सोनी सिंह, डॉक्टर ओपी अगरवाल आदि मौजूद थे।

सैनिक किड्स में  ढाई साल से 5 साल के बच्चों का नामांकन की जाएगी।बच्चों के लिए स्कूल के नामांकन के हिसाब से बच्चों के पोशाक भी सैनिक की तरह होंगी साथ में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासेस द्वारा क्लासेस लिए जाएंगे ।स्मार्ट क्लासेस के लिए स्कूल में प्लाजमा टीवी प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम व्हाइट बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।बच्चों के लिए आकर्षक डेस्क चेयर लगाई गई है प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों के लिए अलग अलग डेस्क और चेयर की सुविधा बच्चों के लिए दी गई है।बच्चों के खेलने का भी खास ध्यान रखा गया है बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार सॉफ्ट टॉयज एयरटेल रॉकर्स और भी अन्य खेल खेल में पढ़ाई करने वाले कई चीजों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।इसके साथ बच्चों की सुरक्षा हेतु सभी अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है।ताकि आने जाने वाले बच्चों और लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सके।मौके पर समाधान के  स्वयंसेवक चंदन, रविंद्र, अविनाश, बिट्टू, अभिषेक, गोलू, सौरभ, विशाल, साहिल, राजा, कौशल, आपदा, जूही, सोनी, स्नेहा आदि मौजूद थे।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025