धनबाद में भाजपा समर्थकों ने सांसद को उनके आवास पर ही घेरा

City: Dhanbad | Date: 27/10/2018
1262

धनबाद में भाजपाइयों पर आपराधिक हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुबह धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह के आवास पर दर्जनों सिंदरी भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम एकाएक उमड़ पड़ा। पहले लगा की शायद सभी कार्यकर्ता अपने सांसद से मिल उन्हें किसी बात को लेकर धन्यवाद देने आए है, लेकिन ये क्या सभी कार्यकर्ता घेरा डालो डेरा डालो का नारा लगाते हुए उनके आवास परिसर में ही धरना पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। दरअसल सभी भाजपा कार्यकर्ता पिछले दिनों सिंदरी भाजपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह और शैलेंद्र सिंह पर हुए हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यहाँ पहुंचे थे। उन्होंने सांसद से मांग की है कि जबतक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, सिंदरी इंस्पेक्टर और डीएसपी को यहाँ से तबादला नहीं किया जाता है तबतक ये धरना यूँही जारी रहेगा।

सांसद आवास में धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिख रहे थे। उन्होंने धरना के दौरान कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी का झण्डा ढोने के लिए नहीं है, जरुरत पड़ी तो सभी कार्यकर्ता एक साथ पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हो और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाए, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि हमें न्याय नहीं मिला तो हम धरना से उठने वाले भी नहीं है।कायकर्ताओं के रुख को देखते हुए सांसद ने वरीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई करने की बात कही। वही काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता धरना समाप्त कर वहां से वापस लौटे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026