धनबाद : पटना जा रही तूफान एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन से कूद कर यात्री भागने लगे

City: Dhanbad | Date: 19/02/2018
1191

धनबाद : जिले के निरसा इलाके में हावड़ा - पटना - तूफान एक्सप्रेस में आग लग गयी है. आग इतनी भयावह है कि प्रभावित बोगी से आग की लपटें निकलने लगी. बताया जा रहा है कि ट्रेन हावड़ा से पटना जा रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन से कूद कर यात्री भागने लगे. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के मुताबिक थापरनगर स्टेशन में ब्रेकअप बोगी में आग लग गयी. ट्रेन के बोगी को काटकर अलग कर दिया गया है. उक्त ट्रेन हावड़ा से गंगानगर जाती है. मालवाहक बोगी में आग लगने की वजह से यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं स्टेशन कर्मी द्वारा इसकी सूचना आसनसोल अनुमंडल को दे दी गयी है. स्थानीय स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025