धनबाद डिप्टी डी. एस. पी़ लॉ एण्ड ऑर्डर मुकेश कुमार ने पहला कदम के दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली

City: Dhanbad | Date: 06/11/2018
1193

  मंगलवार के दिन पहला कदम में दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आज के आयोजन के मुख्य अतिथी डी. एस. पी़ मुकेश कुमार ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई ।

इस अवसर पर सोमनाथ प्रुथी तथा हेमा प्रुथी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई।आज के दिन बच्चों ने दीप जलाकर लोगों से वातावरण दूषित करने वाले पटाखों को न जलाकर स्वच्छ वातावरण रखने का संदेश दिया।

डी. एस. पी. सर जब बच्चों से मिले, अपना वक्तव्य करते समय अत्यंत भावुक हो गएतथा अपने अश्रुओं को रोक न पाए।उन्होनें कहा की मैं कई बार इस रास्ते से गुज़रा परन्तु आज पहली बार यहां आकर जिस आनंद की अनुभूति हुई है सचमुच अ्द्भुत है। सोमनाथ प्रुथी ने पहला कदम की संचालिका अनीता अग्रवाल जी तथा उनकी पूरी टीम के कार्यों की प्रशंसा की । बच्चों के बीच दिया सजावट की प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रथम पराग,सेठ द्वितीय सनातन घोष तथा तृतीय स्थान पर सागर पासवान रहे। पहला कदम की ओर से सभी बच्चों को दिवाली के अवसर पर नये कपड़े वितरित किये गए।तथा स्वल्पाहार दिया गया।पहला कदम की टीम का सक्रीय योगदान रहा ।     

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025