मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और चौथे खम्भे के कमजोर होने से लोकतंत्र होगा कमजोर - उपायुक्त धनबाद

City: Dhanbad | Date: 16/11/2018
1192

धनबाद : मीडिया कमजोर होगा तो हमारा लोकतंत्र भी कमजोर होगा। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे अपना विश्वास कायम रखना चाहिए। उक्त बातें उपायुक्त ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालया द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में कहीं। कार्यशाला का विषय डिजिटल युग में पत्रकारिता आधारनीति और चुनौतियां था। उपायुक्त ने कहा कि समाज को बेहतर बनाना मीडिया का काम है। सच्चाई को उजागर करना और सच लिखना मीडिया का उत्तरदायित्व है। आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण पत्रकारों को सच से भटकना नहीं चाहिए। पाठकों के बीच गलत संदेश जाने से पत्रकार का मान और सम्मान चोटिल होता है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था ने कहा कि जो भी लिखें उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह नहीं उठना चाहिए। पत्रकारों को समाचारों की जांच पड़ताल कर उसे प्रकाशित करना चाहिए। विश्वसनीयता स्थापित करने में बहुत समय लगता है। इसीलिए पत्रकारों को सतर्क रहना चाहिए तथा स्वस्थ वातावरण में अपनी पेशे को निभाना चाहिए। कार्यशाला में बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा ने कहा डिजिटल युग में भी लोगों को प्रिंट मीडिया पर विश्वास है। डिजिटल पत्रकारिता के युग में समाचार त्वरित फैलते हैं, लेकिन गलत समाचार के कारण अफवाहें भी जंगल की आग की तरह फैलती है और शांति भंग होती है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए पत्रकारों को जिम्मेवारीपूर्वक समाचारों को प्रेषित करना चाहिए। साथियों ही सुझाव दिया कि इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल पर सरकार को शीघ्र अधिनियम बनाना चाहिए।

प्रभात खबर के वरीय संवाददाता संजीव झा ने कहा कि डिजिटल युग में लाभ और हानि दोनों है। डिजिटल मीडिया अफवाह फैलाने का बड़ा स्रोत है। इसके लिए एक नीति बननी चाहिए। जिससे इसका दुरुपयोग ना हो। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने डिजिटल पत्रकारिता भी एक चुनौती है। लेकिन अभी भी लोगों को अखबार पर विश्वास है।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025