बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर लगा यौन शोषण का आरोप, भाजपा नेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास

City: Dhanbad | Date: 22/11/2018
1263

धनबाद-बाघमारा : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो अधिकांश विवादों से घिरे रहते हैं. इस बार विधायक पर मीटू का आरोप लगा है. गुरुवार को उनकी ही पार्टी की एक महिला कमला देवी ने उनपर यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है. बता दें कि महिला कमला देवी ने गुरुवार को आत्मदाह का असफल प्रयास किया. मौके पर पहुंच कर करतास पुलिस ने आत्मदाह कर रही उक्त महिला को गिरफ्तार कर कर लिया. वहीं महिला ने खुलेआम बाघमारा विधायक पर योन शोषन करने के प्रयास का आरोप लगाया है.

पीड़ित महिला ने विधायक पर संगीन आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि ढुल्‍लू महतो पर आरोप लगाते हुये कहा कि अपराधी को शरण दिया गया है. आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. पीडि़तों को पकड़कर पुलिस थाना में बैठाये हुये है. विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें अपने गेस्ट हाउस में बुलाया था. इसके बाद उन्होंने मेरे कमर और गलों को हाथ लगाया.

बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि महिला का गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय से शुरू से ही गलत संबंध रहा है. इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. महिला का कॉल डिटेल निकालने से सच्चाई सबके सामने आ जायेगी.

पीआर बांड भर छोड़ा

कतरास के थानेदार संजय कुमार ने कहा कि महिला पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. जहां तक आरोपी अयोध्या ठाकुर की गिरफ्तारी की बात है, तो वरीय अधिकारियों के निर्देश पर केस का सुपरविजन होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026