बीसीसीएल में सेफ्टी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

City: Dhanbad | Date: 22/02/2018
1193

दिनांक 22.02.2018प्रेस विज्ञप्तिभारत कोकिंग कोल लिमिटेड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज कोयला भवन सभागार में महाप्रबन्धक (समन्वय) श्री केशव गुप्ता की अध्यक्षता की गई । उपरोक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से खान सुरक्षा महा निदेशालय श्री संजीवन राय, श्री ए0के0 सिंह, श्री एम डी मिश्रा, एवं सन्दीप श्रीवास्तव ए तथा बीसीसीएल के महाप्रबन्धक (समन्वय) श्री केशव गुप्ता, महाप्रबन्धक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री ए0के0 सिंह, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) तकनीकी सचिव श्री सौमेन चटर्जी तथा सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सर्वश्री आर0पी0 सिंह, ए0एम0पाल, गोपाल मिश्रा, आर. के. तिवारी, पी एन दूबे आदि संयुक्त रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर खान सुरक्षा महा निदेशालय, महा निदेशक श्री संजीवन राय ने उपस्थित सदस्यों को सुरक्षा से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति का सुरक्षा से संबंधित अपना कर्तव्य बनता है कि जहॉ भी काम करे सुरक्षापूर्वक करें ताकि कोई दुर्घटना न हो जिससे हम शुन्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें तथा उन्होंने कोलियरी स्तर पर बनाए गए सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान के निर्देशों को अक्षरसः पालन करने का निर्देश दिया साथ ही पी0पी0टी0 के द्वारा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न तथ्यों में प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा दिये गए एनआईटी में कोल माईन्स रेगुलेशन 2017 के अनुसार आउट सोर्सिग कंपनियों को उनकी जिम्मेदारियों को संलग्न करने का सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि खान दुर्घटना की जॉच इमान्दारी से की जाय ताकि सत्यता सामने आए जिससे भविष्य में दुर्घटना पुनरावृति न हो ।  उपरोक्त कार्यशाला में खान सुरक्षा महा निदेशालय के निदेशक (विद्युत) श्री ए के सिंह ने विशेष रूप से पी0पी0टी0 के द्वारा विद्युत से संबंधित दुर्घटना एवं उसके बचाव से संबंधित जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि विद्युत के नियमानुसार कार्य करने से इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता है । इसके साथ उन्होंने कहा कि अब उपयुक्त शिक्षा के आधार पर बिजली विभाग में कार्य करने की अनुमति दी जायेगी । महाप्रबन्धक (समन्वय) श्री केशव गुप्ता ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी सदस्यों से कहा कि कंपनी में पिछले वर्षो की तुलना में दुर्घटना में कमी हुई है लेकिन हमलोगों का दायित्व बनता है कि उत्पादन करने के लिए सुरक्षा का ध्यान सबसे पहले दें ताकि खदानों में दुर्घटना नहीं हो । उन्होंने आज की इस कार्यशाला में बहुत ही महत्वपूर्ण निर्देश दिया कि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों और विशेष रूप से पी0एम0ई0 में उपयोग होने वाली मशीनों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाय । साथ ही सीएमएस बीसीसीएल को निर्देश दिया कि आज ही इससे संबंधित कागजात को उन्हें प्रस्तुत किया जाय । इस महत्वपूर्ण निर्देश एवं त्वरित निर्णय से हाउस ने हर्ष जाहिर किया ।  उपरोक्त कार्यशाला में महाप्रबन्धक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री ए0के0 सिंह ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया तथा पी0पी0टी0 के द्वारा बीसीसीएल के सभी खदानों से संबंधित सुरक्षा की वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं बैठक का संचालन किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, नुकड़ नाटक तथा वाट्स सेप के जरिये चलाये जा रहे तथा बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की सुरक्षा संबंधी कार्यशैली पर विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इसकी आवश्यकता है कि सभी मजदूरों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाए साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा चौपाल के माध्यम से मजदूरों के परिवारिक सदस्यों को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है जिससे हमें शुन्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी । उपरोक्त कार्यशाला में उपस्थि सेफ्टी बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी बहुमूल्य सुझाव दिये ।उपरोक्त बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय के वरीय अधिकारीगण, बीसीसीएल के तरफ से सभी क्षेत्रीय महाप्रबन्धकगण, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी ,मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं आंतरिक सुरक्षा संगठन बीसीसीएल के अधिकारीगण उपस्थित थे । उपरोक्त बैठक का धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबन्धक (सुरक्षा) श्री एस मिटर द्वारा किया गया । महाप्रबन्धक (जन सम्पर्क

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025